जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बाइक से मायके जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, बाइक चालक भी घायल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सैयदराजा जमानिया मार्ग पर कोदई कंजेहरा गांव के समीप भतीजे के साथ बाइक से मायके जा रही रूबी सिंह को चक्कर आने से सड़क पर गिरने से मौत हो गई। वहीं बाइक अनियंत्रित होने से चालक बलवंत सिंह भी घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर कन्दवा पुलिस ने दोनों घायलों को
 
बाइक से मायके जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, बाइक चालक भी घायल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सैयदराजा जमानिया मार्ग पर कोदई कंजेहरा गांव के समीप भतीजे के साथ बाइक से मायके जा रही रूबी सिंह को चक्कर आने से सड़क पर गिरने से मौत हो गई। वहीं बाइक अनियंत्रित होने से चालक बलवंत सिंह भी घायल हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर कन्दवा पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बरहनी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर बाइक चालक का इलाज कर छोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

मंगलवार की दोपहर रूबी सिंह अपने भतीजा बलवंत सिंह के साथ बाइक से सकलडीहा के दुर्गापुर अपने मायके से दिलदारनगर महुरा जा रही थीं। अभी वह सैयदराजा जमानियां मार्ग पर कोदई कंजेहरा गांव के समीप पहुंची ही थीं कि अचानक चक्कर आने से बाइक से नीचे सड़क पर गिरने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गयीं।वहीं बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरने से चालक बलवंत सिंह भी घायल हो गये।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*