जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर सदभावना दौड़ का आयोजन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ चन्दौली के द्वारा प्रथम सदभावना दौड़ का आयोजन किया गया।इस दौड़ का शुभारंभ जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष मा0 मनोज सिंह डब्ल्यू (पूर्व विधायक) ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर की। यह दौड़ सुभाष पार्क दीनदयाल नगर से शुरू होकर काली मंदिर स्टेशन से पुनः
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ चन्दौली के द्वारा प्रथम सदभावना दौड़ का आयोजन किया गया।इस दौड़ का शुभारंभ जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष मा0 मनोज सिंह डब्ल्यू (पूर्व विधायक) ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर की। यह दौड़ सुभाष पार्क दीनदयाल नगर से शुरू होकर काली मंदिर स्टेशन से पुनः सुभाष पार्क पर समाप्त हुई।

इस कार्यक्रम में एक सौ तेरह प्रतिभागियों ने भाग लिया जिन्हें आरम्भ में एक-एक ओलम्पिक की टीशर्ट व इस दौड़ में वरिष्ठ प्रतिभागियों को ओलम्पिक कैप दिया गया और अंत मे सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस सदभावना दौड़ कार्यक्रम में डॉ अनिल यादव, विनय वर्मा, चंद्रेश्वर जायसवाल, डॉ आनंद श्रीवास्तव, नन्दू जायसवाल,अंकित यादव अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों के साथ दौड़ कर हौसला बढ़ाया तो जितेंद्र पहलवान, ईश्वर पहलवान, ज्ञानेश्वर पहलवान ने बाइक से आगे आगे धावकों के साथ रहे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज सिंह डब्ल्यू एवं अन्य अतिथियों को शालिनी व नीलम ने बैज लगाकर स्वागत किया तो उपाध्यक्ष प्रदीप पहलवान, विकास राज,आनन्द सर, प्रमोद सर,अशोक केशरी ने माल्यर्पण कर तथा सचिव पी.पी.यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार नन्दजी, सहसचिव मनोज पाण्डेय ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। जबकि शरद प्रताप राव, नवीन कुमार,प्रताप चौबे ने दौड़ के मुख्य ब्यवस्थापक थे।आरजू खान,शिबू बानो,रिंकी यादव, रोहित, निखिल, सागर, प्रशांत, रामजनम, गुड़िया, सानिया,राहुल, बदल, सोनम, रोशन, प्रभात, ज्योति, मित, दिव्यांश, अमन, दिलीप, सुनील, तष्मीन इत्यादि ने दौड़ में भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार नन्दजी ने किया एवं सचिव पी.पी.यादव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*