जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कलेक्ट्रेट में सपा के नेताओं की होर्डिंग लगवाकर क्या संदेश दे रहे हैं चंदौली जिले के अधिकारी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के जिलाधिकारी कार्यालय जहां लोगों के समस्याओं के निस्तारण व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बनाया गया है। वहीं चंदौली का नवीन जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी के लोगों के लिए प्रचार का अड्डा बना हुआ है। सबसे बड़ी बात है कि चारों तरफ से चाहर दिवारी के बीच कैद कलेक्ट्रेट में खुलेआम
 
कलेक्ट्रेट में सपा के नेताओं की होर्डिंग लगवाकर क्या संदेश दे रहे हैं चंदौली जिले के अधिकारी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के जिलाधिकारी कार्यालय जहां लोगों के समस्याओं के निस्तारण व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बनाया गया है। वहीं चंदौली का नवीन जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी के लोगों के लिए प्रचार का अड्डा बना हुआ है।

सबसे बड़ी बात है कि चारों तरफ से चाहर दिवारी के बीच कैद कलेक्ट्रेट में खुलेआम सपा की होर्डिंग आखिर कौन लगवा गया और अधिकारी इसके अब तक क्यों नहीं देख पाए। अब लोगों में यह होर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुयी है।

आपको बता दें कि चंदौली के कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा के लिए शुभकामना की होर्डिंग लगाई गई है। नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के एमएलसी को हराकर पूर्वांचल में भाजपा को चुनौती देने का काम किया है। कलेक्ट्रेट में 24 घंटे अधिकारियों के आगमन के बावजूद भी सपा की होर्डिंग नहीं दिखाई देना भी एक लापरवाही मानी जा रही है। भाजपा के शासन काल में सरकार की योजनाओं के प्रचार के जगह सपा का प्रचार होना शायद आम लोगों को खटक रहा है, पर अधिकारियों व कर्मचारियों को नहीं।

कलेक्ट्रेट में डीएम, एडीएम सहित रजिस्ट्री विभाग की आफिस भी है। पूरे दिन अधिकारियों की मीटिंग हो रही है। उसके बाद भी इस पर ध्यान नहीं देना और होर्डिंग को हटवाने की जहमत नहीं उठाना सोचनीय विषय बना हुआ है।

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि इस तरह की होर्डिंग कलेक्ट्रेट परिसर में लगाना पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। वही सुरक्षाकर्मियों की भी लापरवाही भी है। कलेक्ट्रेट लोगों के समस्याओं के निस्तारण करने एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थान है।


कलेक्ट्रेट परिसर में होर्डिंग लगने पर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है । भाजपा के कद्दावर नेता केदारनाथ सिंह को हराने वाले प्रत्याशी के शुभकामना होर्डिंग से आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा की हार को दर्शाने की कोशिश की गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*