जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

समाजवादी पार्टी ने निकाली साइकिल संदेश यात्रा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में कमालपुर समाजवादी पार्टी की साइकिल संदेश यात्रा मंगलवार को बरठी से प्रारंभ होकर टेकापुर बहरबानी मनियारपुर होते हुए रैपुरा ग्राम सभा में सभा के रूप में परिणत हो गई यात्रा का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के 6 साल पूरे हो
 
समाजवादी पार्टी ने निकाली साइकिल संदेश यात्रा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में कमालपुर समाजवादी पार्टी की साइकिल संदेश यात्रा मंगलवार को बरठी से प्रारंभ होकर टेकापुर बहरबानी मनियारपुर होते हुए रैपुरा ग्राम सभा में सभा के रूप में परिणत हो गई यात्रा का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के 6 साल पूरे हो गए हैं लेकिन इन वर्षों में गरीबों किसानों और मजदूरों के हित में जो भी घोषणाएं हुई उस पर अमल नहीं किया गया। भाजपा के 5 वर्ष के कार्यकाल में नोटबंदी और जीएसटी जैसी यंत्रणा जनता झेल चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन के दौरान सरकारी बस स्कूली बसें मिलाकर कुल 70000 वाहन हैं उनका उपयोग घर पहुंचाने में नहीं किया गया।

समाजवादी पार्टी ने निकाली साइकिल संदेश यात्रा
भाजपा राज में किसान कामगार श्रमिक और नौजवान सबसे ज्यादा बदहाल है किसानों को राहत देने की जगह कर्ज पर जीने की सलाह दी जा रही है। साइकिल यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोटो लगा समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्र भी लोगों को बांटा गया।

इस अवसर पर केशव राजभर अशोक यादव गुरु प्रसाद यादव दीपक यादव मनोज यादव पिंटू पाल नितिन तिवारी प्रमोद यादव शेखर यादव गोविंद राजभर सहित कई लोग उपस्थित रहे अध्यक्षता मुखराम यादव संचालन राजाराम यादव ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*