जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बैलगाड़ी पर बैठकर भाजपा की नीतियों का विरोध करने निकले सपा के नेता

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के नेता अपने अपने अंदाज में विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। इसी क्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने बैलगाड़ी से रैली निकालकर किसान बिल के साथ साथ भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया। सपा नेता ने बैलगाड़ी से पौनी, गोरखा, कसवड़, मचवा, हरिपुर, अमड़ा
 
बैलगाड़ी पर बैठकर भाजपा की नीतियों का विरोध करने निकले सपा के नेता

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के नेता अपने अपने अंदाज में विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। इसी क्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने बैलगाड़ी से रैली निकालकर किसान बिल के साथ साथ भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया।

सपा नेता ने बैलगाड़ी से पौनी, गोरखा, कसवड़, मचवा, हरिपुर, अमड़ा आदि का भ्रमण किया। साथ ही कृषि बिल के विरोध में किसानों के साथ आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने काला कानून लागू करके बड़े व्यापारियों को लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है। जब तक काला कानून को वापस नहीं किया जाएगा, तब तक सपा किसानों के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेगी।

इस मौके पर सपा नेता के साथ लल्लन, अशोक प्रधान, संतोष पटेल, संतोष उपाध्याय, जेपी यादव, गुड्डू यादव, दुलारे यादव, छन्नू प्रधान, प्रधान ददन यादव, रामाज्ञा यादव, शिवपूजन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*