जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 49 जोड़ों की हुई शादी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के शहाबगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में 49 जोड़े एक दूसरे के परिणय सूत्र में बंधे। मंत्रोच्चार के दौरान नवदंपत्तियों ने एक साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया। बीडीओ धर्मजीत सिंह तथा विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए विवाह
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के शहाबगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में 49 जोड़े एक दूसरे के परिणय सूत्र में बंधे। मंत्रोच्चार के दौरान नवदंपत्तियों ने एक साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया। बीडीओ धर्मजीत सिंह तथा विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए विवाह प्रमाणपत्र सौंपा।

राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर को शुक्रवार को दुल्हन की तरह सजाया गया था। नवदंपत्तियों के लिए मंडप की विधिवत व्यवस्था ब्लॉक कर्मचारियों ने किया था। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की बेहतरीन योजना है। जो गरीब माता पिता अपने बेटियों की शादी के लिए चिंतित रहते थे। उन्हें अब घबराने की जरूरत नहीं है।

बीडीओ धर्मजीत सिंह ने कहा कि इस तरह का शादी समारोह कराना गर्व की बात है। गरीब माता पिता को अब भटकने की जरूरत नहीं है। शासन उनके शादी कराने के लिए तैयार है। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों को उपहार में घरेलू उपयोग की वस्तुओं के अलावा उनके खाते में 35 हजार रुपया दिया जाएगा। इससे नवदंपत्ति नए जीवन की शुरुआत बेेहतर ढंग से कर सकें।

शादी समारोह में वर तथा वधु पक्ष के लोगों के खाने पीने की वेहतरीन व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद मिश्र, एडीओ समाज कल्याण उपेंद्र पांडेय, एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी, अनिल सिंह, मुरली श्याम, महेंद्र मौर्या, जैनेन्द्र राव, अनिल पटेल, जमुना सिंह प्रधान, जयप्रकाश मौर्य, आनंद राज शुक्ल, मुनिराज, योगेश गौतम, परशुराम सिंह, सर्वजीत सिंह, प्रह्लाद उपाध्याय आदि उपस्थित थे। वहीं थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्र मय फोर्स जमे हुए थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*