जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चहनियां में आयोजित सामूहिक विवाह में 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के चहनियां ब्लॉक प्रशासन की ओर से शनिवार को खंडवारी देवी इंटर कालेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया। सामूहिक विवाह में 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मंडप में 50 नवयुगल जोड़ियां एक साथ बैठकर मंत्रोच्चार के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। बताया जा रहा है कि शादी संपन्न होने
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के चहनियां ब्लॉक प्रशासन की ओर से शनिवार को खंडवारी देवी इंटर कालेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया। सामूहिक विवाह में 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मंडप में 50 नवयुगल जोड़ियां एक साथ बैठकर मंत्रोच्चार के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे।

बताया जा रहा है कि शादी संपन्न होने पर मुख्य अतिथि खंडवारी प्रधान भज्जू सिंह चौहान व बीडीओ आशा देवी समेत अन्य लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद देेते हुए उपहार भेट किया।

शासन की ओर से नवयुगल जोड़ियों को उपहार में बर्तन सेट, पांच साड़ी, पैंट शर्ट, श्रृंगार सेट, मोबाइल, बैग व कन्या के खाते में 35 हजार रुपये नकदी देने का प्रावधान है। ब्लॉक प्रशासन की ओर से सामूहिक शादी की तैयारी कई पहले से ही शुरू कर दी गई थी। सामूहिक विवाह में समूचा वातावरण मंगल गीत व ब्राह्मणों के मंत्रोचारण से गुंजायमान होता रहा।

मुख्य अतिथि भज्जू सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना गरीब परिवार की बेटियों के जीवनदान साबित हो रही है। पहले गरीब परिवार के पिता को बेटी के हाथ पीले करने की चिंता सताती थी। महंगाई की मार से परिवार कर्जदार हो जाता था। बीडीओ आशा देवी ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना से लगातार लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

इस मौके पर प्रधान अशोक मिश्रा, बजरंगी यादव, ग्राम विकास अधिकारी हवलदार यादव, धर्मेद्र सिंह, आनंद यादव, प्रेमप्रकाश आर्या, बाबूलाल, रूस्तम अली, अरविंद कुमार, दीनानाथ यादव, मनोज कुमार, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*