जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सरोज सिंह शहाबगंज के 12वें ब्लाक प्रमुख के रूप में आज संभालेंगी पदभार

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के शहाबगंज विकास खंड में पांच वर्ष के कार्यकाल में निर्वाचित सरोज सिंह मंगलवार को सभागार में समारोहपूर्वक शपथ लेंगी। अब तक सरोज सिंह 12वें ब्लाक प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करेगी। एसडीएम प्रदीप कुमार आज ब्लॉक प्रमुख को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। वर्ष 1968 में शहाबगंज विकास खंड के
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के शहाबगंज विकास खंड में पांच वर्ष के कार्यकाल में निर्वाचित सरोज सिंह मंगलवार को सभागार में समारोहपूर्वक शपथ लेंगी। अब तक सरोज सिंह 12वें ब्लाक प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करेगी। एसडीएम प्रदीप कुमार आज ब्लॉक प्रमुख को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

वर्ष 1968 में शहाबगंज विकास खंड के गठन के बाद पहले चुनाव में सिद्धेश्वरी प्रसाद सिंह उर्फ मन्ना बाबू पहले ब्लॉक प्रमुख के रूप में निर्वाचित हुए। वर्ष 1973 में हुए दूसरे चुनाव में भी विजयी रहे। वाराणसी जिला परिषद के अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने ब्लाक प्रमुख पद से त्यागपत्र दे दिया। उपचुनाव में उनके छोटे भाई रत्नेश्वरी प्रसाद सिंह ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 1983 में ब्लाक प्रमुख चुनाव में रत्नेश्वरी प्रसाद सिंह दोबारा चुने गए। 1968 के उपचुनाव में बटेश्वर सिंह ब्लाक प्रमुख बने।

वर्ष 1995 व 2001 में हुए चुनाव में पूर्व विधायक राजेश कुमार बहेलिया की पत्नी आभा बहेलिया दो बार ब्लाक प्रमुख बनी। इसके बाद 2006 में हुए चुनाव में लक्ष्मण सिंह ब्लाक प्रमुख बने। नवंबर 2007 में उनके निधन के बाद उपचुनाव में ब्लॉक प्रमुख छत्रबली सिंह बने। 2010 में हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में दीनानाथ शर्मा निर्वाचित हुए।

वर्ष 2016 के चुनाव में सरोज सिंह ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुई। लेकिन अविश्वास प्रस्ताव के कारण कुर्सी छिन गई। वर्ष 2017 में उपचुनाव में शशि उपाध्याय ब्लाक प्रमुख बनी। उनको भी अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटा दिया गया। 19 जुलाई 2019 को उपचुनाव में सरोज सिंह दोबारा ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई। वह मंगलवार को ब्लॉक सभागार में शपथ लेंगी। इस बाबत बीडीओ धर्मजीत सिंह ने बताया कि ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*