जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा मनाया गया सतपाल जी महाराज का जन्मदिन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show जिले की मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस सत्संग मंदिर के तत्वावधान में सोमवार को सद्गुरदेव श्री सतपाल जी महाराज का 69वां जन्मोत्सव मनाया गया। सोमवार को रविनगर कॉलोनी स्थित संस्था के आश्रम में सतपाल महाराज का 69वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सद्भावना संत्सग में महात्मा रंजना आनंद ने कहा जब मानव समाज धर्म
 
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा मनाया गया सतपाल जी महाराज का जन्मदिन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

जिले की मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस सत्संग मंदिर के तत्वावधान में सोमवार को सद्गुरदेव श्री सतपाल जी महाराज का 69वां जन्मोत्सव मनाया गया। सोमवार को रविनगर कॉलोनी स्थित संस्था के आश्रम में सतपाल महाराज का 69वां जन्मदिन मनाया गया।

इस दौरान सद्भावना संत्सग में महात्मा रंजना आनंद ने कहा जब मानव समाज धर्म से विमुख हो अपनी मनमानी करने लगता है। जिससे समाज में अनाचार, भ्रष्टाचार, भय व आतंक व्याप्त होने लगता है। तब धरती पर मनुष्य रूप में महाशक्ति का अवतरण होता है। जो भटके समाज को धर्म नीति व व्यवाहरिक बोध कराकर समाज की दशा-दिशा सुधारने का प्रयास करते हैं।

महात्मा रामदेवा नंद ने कहा हमें सभी महापुरुषों का जन्मदिन मनाने के साथ उनकी मूल शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर रामकिशुन यादव, संजय पाल, रामधनी यादव, मनोज कुमार, सत्य नारायण यादव, रामभरोस यादव, श्रवण कुमार, रमेश यादव, माया देवी, शकुंतला देवी, संजय अग्रहरी, रामविलास आदि मौजूद थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*