जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सत्यनारायण राजभर बने स्टार प्रचारक, झारखंड में जिताएंगे सपा को चुनाव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show झारखंड विधान सभा के चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें समाजवादी पार्टी के पुरोधा मुलायम सिंह यादव सहित हाईकमान के नेताओं के साथ चंदौली जनपद के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर को भी शामिल किया गया है। समाजवादी पार्टी ने
 
सत्यनारायण राजभर बने स्टार प्रचारक, झारखंड में जिताएंगे सपा को चुनाव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

झारखंड विधान सभा के चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें समाजवादी पार्टी के पुरोधा मुलायम सिंह यादव सहित हाईकमान के नेताओं के साथ चंदौली जनपद के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर को भी शामिल किया गया है।

समाजवादी पार्टी ने नक्सल प्रभावित झारखंड में विधान सभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी किया है,जिसमे चन्दौली के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर को भी शामिल किया गया है। चन्दौली के सपा जिलाध्यक्ष का संबंध नक्सलियों से काफी अच्छा रहा है । जनपद में कई खूंखार नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ते हुए पार्टी में शामिल कराया है। पार्टी ने सत्यनारायण राजभर के नक्सलियों के बीच में कार्य करने के अनुभव को देखते हुए नक्सल प्रभावित झारखंड में विधायकों को जिताने की जिम्मेदारी दिया है।

स्टार प्रचारकों में जहां मुलायम सिंह यादव ,अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, नरेश उत्तम सहित सोनभद्र के कई नेता है, वहीं चंदौली से इकलौते मात्र सत्यनारायण राजभर को पार्टी ने प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ झारखंड में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दिया है।

इस संबंध में सत्यनारायण राजभर ने बताया कि मैं पार्टी के लिए सतत मेहनत करता रहा हूं और अपने जनपद के कई नक्सलियों को समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जोड़ा है। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दिया है उसको मैं बखूबी निर्वहन करते हुए झारखंड में अधिक से अधिक विधायक जिताऊँगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*