जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

वीडियो : पेड़ से टकरा गई स्कार्पियो, ऐसे बची ड्राइवर की जान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के धानापुर इलाके में सोमवार की रात में एक स्कार्पियो सड़क के किनारे लगे पेड़ में जाकर लड़ गयी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी। इस हादसे में वाहन चालक अजय यादव सीट व स्टेरिंग की बीच फंस गया। बताया जा रहा है कि वाहन सं0 UP 65 BR 6066 का चालक अजय यादव
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के धानापुर इलाके में सोमवार की रात में एक स्कार्पियो सड़क के किनारे लगे पेड़ में जाकर लड़ गयी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी। इस हादसे में वाहन चालक अजय यादव सीट व स्टेरिंग की बीच फंस गया।

बताया जा रहा है कि वाहन सं0 UP 65 BR 6066 का चालक अजय यादव पुत्र राम सुधार यादव नि0 ग्राम कुसुम्ही थाना धानापुर जनपद चन्दौली द्वारा वाहन को काफी तेज गति से चला कर सीतापोखरी से धानापुर की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह निदिलपुर गांव के पास आया उसी समय रात में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ में जाकर लड़ गयी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में वाहन चालक अजय यादव सीट व स्टेरिंग की बीच फंस गया, जिससे वह काफी प्रयास के बाद भी निकाला नहीं जा सका। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र मय हमराह हे0का0 राकेश सिंह, हे0का0 अशोक कुमार शुक्ला,का0 राम अशीष यादव ,का0 प्रमोद यादव द्वारा मौके पर पहुंचकर रात में ही गैस कटर, सिलेण्डर व जनरेटर आदि मगवांकर बड़ी मशक्कत के बाद समय करीब 01.15 बजे रात चालक को वाहन से निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भार्ती कराया, जिससे चालक की जान को बचाया जा सका।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*