जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कुछ नया व नए तरीके से करने का इरादा है : शशि उपाध्याय

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी एक नए अंदाज में काम शुरू करने वाली है। जल्द ही कांग्रेस पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में कांग्रेस पार्टी के संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ बूथ स्तर पर कार्य करने की व्यापक योजना बनाई जाएगी। चंदौली समाचार के साथ खास बातचीत करते हुए कांग्रेस
 
कुछ नया व नए तरीके से करने का इरादा है : शशि उपाध्याय

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी एक नए अंदाज में काम शुरू करने वाली है। जल्द ही कांग्रेस पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में कांग्रेस पार्टी के संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ बूथ स्तर पर कार्य करने की व्यापक योजना बनाई जाएगी।

चंदौली समाचार के साथ खास बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला महामंत्री व प्रवक्ता शशि उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नए तेवर और कलेवर के साथ जिले में स्थापित करना है और पंडित कमलापति त्रिपाठी के सपनों को सरकार करते हुए चंदौली में कांग्रेस को एक बार पुनः उसी मजबूती के साथ स्थापित करना है, जैसा 80 के दशक या उससे पहले थी।

कुछ नया व नए तरीके से करने का इरादा है : शशि उपाध्याय

नए तरीके से होगा काम

शशि उपाध्याय ने कहा कि अबकी बार जिला कांग्रेस कमेटी एक अलग तरीके से काम करती हुई दिखेगी और उसका अंतर साफ तौर पर लोगों को भी दिखाई देगा। उनकी योजना है कि पार्टी के पदाधिकारी जनपद की मूलभूत समस्याओं जैसे कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीबों को राशन और आवास जैसी सुविधाएं दिलाने के लिए संघर्ष करने का काम करेंगे।

ऐसी होगी योजना

शशि उपाध्याय ने यह भी कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को फिर से तैयार करके पार्टी को निचले स्तर तक मजबूत करने की कोशिश होगी। इसके साथ ही साथ पार्टी के जिला कार्यालय पर रोस्टर के अनुसार एक पदाधिकारी को बैठने का नियम बनाया जाएगा, जो जिले भर से आने वाले लोगों या पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे और उसके उचित निर्णय के लिए यथासंभव तरीके से मदद का भी प्रयास करेंगा।

अपना छोटा सा परिचय

अपने बारे में बताते हुए सभी उपाध्याय ने कहा कि बरहनी ब्लॉक के छोटे से गांव पिपरी में जन्म लेने के बाद स्थानीय शिक्षा दीक्षा जिले में हुई फिर वह स्नातक और उसके आगे की पढ़ाई के लिए काशी विद्यापीठ गए। वहां ही वह कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई से जुड़े। उसके बाद वह अपने शिक्षक खत्म करके जिले में आए तो कांग्रेस के तत्कालीन जिलाध्यक्ष व नेता स्व. भगवान तिवारी के संपर्क में आने के बाद उनका कांग्रेस की तरफ रुझान और बढ़ा। उस समय जिला पंचायत के चुनाव में भगवान तिवारी के साथ सहयोग करते करते वह कांग्रेसी नेता के रूप में करने लगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वह मूल रूप से 1999 में जुड़े और उसके बाद से ही वह लगातार कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में वह 2003 में सेवादल के NTC प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। कर्नाटक से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह जब जिले में वापस आए तब उन्होंने सेवादल के सदस्य के रूप में काम करना शुरू कर दिया।

पहली बार 2006 में कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी की कार्यकारिणी में वह सचिव बनाए गए और उसके बाद 2006 में उन्हें कांग्रेस सेवादल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके बाद 2005 में देवेंद्र सिंह मुन्ना की जिला कार्यकारणी में उन्हें प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई। तब से लेकर अब तक पद की जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। एक बार फिर प्रदेश कार्य समिति और जिला अध्यक्ष ने उन्हें जिला महामंत्री और प्रवक्ता की जिम्मेदारी प्रदान की है, जिस पर वह पार्टी की आशा और मंशा के अनुरूप कार्य करने की पूरी कोशिश करेंगे और चंदौली जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*