जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह का अभियान, विधायक ने दिखायी शोभायात्रा को हरी झंडी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सैयदराजा कस्बे में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा अयोध्या में बनवाए जा रहे श्री राम मंदिर के लिए निधि संकलन अभियान मे सम्मिलित कार्यकर्ताओं ने एक शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा की शुरुआत कामाख्या मंदिर पौहारी बाबा कुटी से हुई, जो नगर भ्रमण करते हुए डाकखाना गली, शिव मंदिर, उत्तरी बाजार, रेलवे
 
राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह का अभियान, विधायक ने दिखायी शोभायात्रा को हरी झंडी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सैयदराजा कस्बे में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा अयोध्या में बनवाए जा रहे श्री राम मंदिर के लिए निधि संकलन अभियान मे सम्मिलित कार्यकर्ताओं ने एक शोभायात्रा निकाली।

शोभा यात्रा की शुरुआत कामाख्या मंदिर पौहारी बाबा कुटी से हुई, जो नगर भ्रमण करते हुए डाकखाना गली, शिव मंदिर, उत्तरी बाजार, रेलवे फाटक, दक्षिणी बाजार, त्रिमुहानी जीटी रोड, रामलीला मैदान, भतीजा रोड, माल गोदाम रोड होते हुए, सरकारी अस्पताल पर पहुंची। वहीं शोभा यात्रा का समापन किया गया।

राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह का अभियान, विधायक ने दिखायी शोभायात्रा को हरी झंडी

शोभा यात्रा की शुरुआत करते हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि लगभग 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद हम लोगों के जीवन में यह शुभ अवसर आया है जब हम राम मंदिर का निर्माण होते हुए देखेंगे। यह उससे और भी अच्छा है कि हमारे सहयोग से वह मंदिर बनेगा। इसे आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी। उन्होंने संपूर्ण समाज से अनुरोध किया कि वह राम मंदिर के निर्माण के पुण्य के भागीदार बने।

राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह का अभियान, विधायक ने दिखायी शोभायात्रा को हरी झंडी

उन्होंने आगे बताया कि हम इस कार्यक्रम के तहत देशभर के लगभग 100 करोड़ की आबादी के पास पहुंचना चाहते हैं, जिसमें 15 से 20 करोड़ घर होंगे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में वे किसी को ना छोड़ें। शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम जय श्रीराम, मंदिर कैसा बनेगा भव्य बनेगा भव्य बनेगा, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम जैसे नारों का उद्घोष भी होता रहा।

शोभायात्रा में सबसे आगे ढोल ताशा और नगाड़े शामिल रहे। शोभा यात्रा का दृश्य काफी मनोहारी था। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया गया। वहीं शोभायात्रा में नगर के प्रमुख समाजसेवी आनंद विहारी केसरी ने 21,000 का चेक राम मंदिर जन्मभूमि निर्माण कार्य के लिए विधायक सुशील सिंह को सौंपा। रणजीत सिंह प्रमुख समाजसेवी ने भी 5100 चेक दान के लिए सौंपा।

राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह का अभियान, विधायक ने दिखायी शोभायात्रा को हरी झंडी

गौरतलब है कि मंदिर राम मंदिर निर्माण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा उसके अनुसांगिक संगठन पूरे भारतीय समाज से लगभग 20000 करोड रुपए इकट्ठा करने के संकल्प के साथ 15 जनवरी से 27 फरवरी तक अभियान चला रहे हैं। 15 तारीख को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपना दान दिया था।

बता दे कि पूरे जनपद से लगभग 6 करोड़ रुपए न्यास को भेजने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया है और कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। शोभायात्रा में नगर पंचायत चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक रविंद्र जायसवाल, कामाख्या प्रसाद, राजेश जायसवाल, बाढू, अजय वर्मा ,मनोज कुमार गुप्ता, आनंद विहारी केसरी, रणजीत सिंह, धीरज गुप्ता, मुन्ना केसरी राजेश सिंह, नामवर प्रसाद, मीना सिंह, दिलीप जायसवाल, दिलीप अग्रहरि, अमित अग्रहरि डाली, सुशील शर्मा, महेंद्र राय, मुन्ना जायसवाल एवं बच्चे समेत हजारों लोग शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*