जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के लिए जी-जान से तैयारी कर रहा है शुभम विश्वकर्मा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में खेल संसाधनों का भले ही टोटा हो, लेकिन प्रतिभा की कमी नहीं है। सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कालेज के छात्र शुभम विश्वकर्मा राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में बाजी मारने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करने को पसीना बहा रहे हैं। जनवरी 2021 में नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता
 
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के लिए जी-जान से तैयारी कर रहा है शुभम विश्वकर्मा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में खेल संसाधनों का भले ही टोटा हो, लेकिन प्रतिभा की कमी नहीं है। सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कालेज के छात्र शुभम विश्वकर्मा राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में बाजी मारने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करने को पसीना बहा रहे हैं। जनवरी 2021 में नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खेल शिक्षक डा. भारतभूषण की देखरेख में सुबह-शाम घंटों प्रैक्टिस कर रहे हैं।

शुभम नेशनल इंटर कालेज में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। खेलकूद में उनकी शुरू से ही रुचि थी लेकिन प्रतिभा को तराशने वाला कोई नहीं था। विद्यालय के खेल शिक्षक ने उनकी अंदर छिपी मेधा को पहचाना और उसे तराशने के लिए प्रयास शुरू किए। लगातार प्रैक्टिस कराई। कुशल मार्गदर्शन में तैयारी कराई। परिणामस्वरूप शुभम ने फरवरी में झांसी में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। हौसला बढ़ा तो राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता के लिए जुट गए।

इसी माह हरियाणा के पानीपत में आयोजित नेशनल प्रतिस्पर्धा में उन्होंने देश में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उनका चयन नेपाल में जनवरी में आयोजित होने वाली 400 मीटर की अंतरराष्ट्रीय जूनियर दौड़ प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। अब शुभम उसी की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसमें खेल शिक्षक का पूरा सहयोग मिल रहा है।

शुभम विश्वकर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में किताब पर कब्जा जमाने के लिए सुबह और शाम के वक्त तीन-तीन घंटे लगातार प्रैक्टिस कर रहा हूं। कोशिश है कि बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर सकूं।

खेल शिक्षक डा. भारतभूषण ने बताया कि शुभम 400 मीटर जूनियर दौड़ प्रतियोगिता के इकलौते धावक हैं। इन्होंने राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी कराई जा रही है। विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण के साथ ही हरसंभव मदद की जा रही है। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सही मार्गदर्शन व संसाधन मिले तो युवा जिले के नाम रोशन कर सकते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*