15 कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी
tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show
चंदौली जिले की मुगलसराय तहसील में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर तहसील प्रशासन ने 15 कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
तहसीलदार लालता प्रसाद ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पहचान पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। इसमें राजस्वकर्मियों के साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों को लगाया गया है। मतदाता सत्यापन कार्य के प्रगति की समीक्षा के दौरान 15 कर्मचारियों का कार्य असंतोषजनक पाया गया। उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
तीन दिन के अंदर सभी कर्मचारियों को नोटिस का जवाब देना है। उसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिन कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें रामदुलारी, विश्वजीत मौर्य, विकास, नाजनीन अंसारी, शमशेर सिंह, जितेंद्र बहादुर, प्रीति साहनी, ममता निषाद, शैलेन्द्र शंकर, त्रिलोकीनाथ, श्यामसुंदर गुप्ता, प्रीति सिंह, राजदेव राम, सुशील कुमार, प्रियरंजन यादव शामिल हैं।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*