जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

केंद्र सरकार किसान व नौजवान विरोधी : डीएन यादव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने नियायमताबाद विकासखंड के महेवा गांव में आयोजित समाजवादी जनता सम्मान समारोह के दौरान कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार बेरोजगार, नौजवान, किसान एवं मजदूर विरोधी है। इस सरकार में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में
 
केंद्र सरकार किसान व नौजवान विरोधी : डीएन यादव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने नियायमताबाद विकासखंड के महेवा गांव में आयोजित समाजवादी जनता सम्मान समारोह के दौरान कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार बेरोजगार, नौजवान, किसान एवं मजदूर विरोधी है। इस सरकार में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं रोजगार देने का वादा किया था, जिस हिसाब से अब तक 14 करोड लोगों को रोजगार मिल जाना चाहिए था, लेकिन इसके विपरीत लोग बेरोजगार हो गए। तमाम लोगों की नौकरियां चली गईं। तमाम युवा बेरोजगार होकर सड़क पर आ गये। भर्तियां नहीं होने से युवा भटक रहा है।

केंद्र सरकार किसान व नौजवान विरोधी : डीएन यादव

कहा कि नोटबंदी के समय भरोसा दिलाया गया कि इससे काला धन वापस आएगा, बेरोजगारी दूर होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जीएसटी लागू करते समय दावा किया गया कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी, लेकिन सच्‍चाई यह है कि आज कीमतें आसमान छू रही हैं। आम आदमी महंगाई से परेशान है।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के नियंत्रण में है। जो भी नियम कानून बनाए जा रहे हैं वे सभी पूंजीपतियों के हित में ही हैं। नया कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित के खिलाफ है। आंदोलनरत किसान एमएसपी पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।

कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से कोई भी ताकत रोक नहीं सकती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटना होगा।

इस मौके पर प्रेमनाथ यादव, सब्बल चौहान, जोगी चौहान, तुलसी बिंद, मुराहु बिंद, गोकुल सोनकर, छक्कन तिवारी, झगड़ु गुप्ता, जमुना राम, नखड़ू बियार, श्यामप्यारी बियार, जलसा नट, खैरुन्निसा, मुन्नी गुप्ता, शिवपूजन चौहान आदि मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*