जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, 31 मार्च तक चलेगा अभियान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण पाना है। यह अभियान सोमवार से शुरू होकर 31 मार्च तक जनपद में चलाया जाएगा। सोमवार को अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र नारायण द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण
 
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, 31 मार्च तक चलेगा अभियान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण पाना है। यह अभियान सोमवार से शुरू होकर 31 मार्च तक जनपद में चलाया जाएगा। सोमवार को अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र नारायण द्वारा किया गया।

उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए लोगों में जागरुकता लाना होगा। साथ ही मास्क का इस्तेमाल व समय- समय पर हाथों को साबुन से साफ करने पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरुक करना होगा।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वी पी द्विवेदी ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे मार्च माह चलेगा | इसी मध्य 10 से 24 मार्च तक दस्तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत क्षय रोगी, बुखार रोगी एवं कोविड लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित करने के साथ ही संचारी रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा । इस दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर विभिन्न बिन्दुओं पर ब्योरा एकत्र करेंगी तथा एएनएम के माध्यम से सूचना संबंधित सरकारी अस्पताल पर भेजी जाएगी।

जिला मलेरिया अधिकारी जे पी सोनकर ने बताया कि यह अभियान और पखवाड़ा 11 विभागों के समन्वय से संचालित होगा। अभियान के दौरान शारीरिक दूरी, हाथों की सफाई, मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि स्वास्थ्य कार्यकर्ता सावधानी रखते हुए मलेरिया और कोरोना से बचाव के बारे में बेहतर तरीके से जन समुदाय को जागरूक कर सकें।

अभियान के दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय, लक्षण एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगी | आशा कार्यकर्ता घरों के अंदर जाकर मच्छरों के पैदा होने वाली परिस्थितियों का निरीक्षण करेंगी। मलेरिया जाँच में भी सहयोग करेंगी। लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों की सूची भी तैयार करेंगी ।

अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बुखार के रोगियों की सूची तैयार करना व क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची तैयार करना तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण की सूची तैयार करने के साथ ही दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग हुए व्यक्तियों की सूची भी तैयार कर एएनएम द्वारा केंद्र पर जमा करेगी ।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना विभाग तथा उद्यान विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*