जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

युवा कल्याण विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से पालीटेक्निक कालेज के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। दूसरे दिन भी बालक एवं बालिका वर्ग की अवशेष खेल एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विकास खंडों के
 
युवा कल्याण विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से पालीटेक्निक कालेज के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। दूसरे दिन भी बालक एवं बालिका वर्ग की अवशेष खेल एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विकास खंडों के विजयी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में शहाबगंज के धर्मेंद्र कुमार प्रथम, चहनियां के जितेंद्र कुमार द्वितीय और नौगढ़ के अरविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 1500 मीटर में शहाबगंज ब्लाक के यशवंत प्रथम, चहनियां के रोहित कुमार द्वितीय और सदर के नीरज यादव तृतीय रहे। जबकि 3000 मीटर दौड़ में सदर के नीरज यादव प्रथम, शहाबगंज के फुलमान द्वितीय व नौगढ़ के यशवंत यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके अलावा बालीबाल में धानापुर प्रथम और नियामताबाद द्वितीय रहा। कबड्डी में सदर प्रथम और धानापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती के 50 किलो भार वर्ग में नियामताबाद के अनुज प्रथम, सकलडीहा के अखिलेश द्वितीय रहे। वहीं 54 किलो में चहनियां के मुलायम यादव प्रथम और नियामताबाद के सोनू को द्वितीय स्थान हासिल हुआ। जबकि 58 किलो भार वर्ग में नियामताबाद के मुकेश प्रथम व बरहनी के सुजीत द्वितीय रहे। इसके अतिरिक्त 69 किलो में नियामताबाद के शनि यादव प्रथम एवं सकलडीहा के नौशाद अली को द्वितीय स्थान मिला।

युवा कल्याण विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

भारोत्तोलन में 69 किलो में नियामताबाद के बलिराम यादव प्रथम और नियामताबाद के संदीप द्वितीय स्थान व सोनू को तृतीय स्थान हासिल हुआ। वहीं 77 किलो में सदर के राहुल प्रथम, सकलडीहा के अभिजीत मिश्रा द्वितीय और पे्रमशंकर को तृतीय स्थान मिला। ऊंची कूद में चकिया के आदित्य चतुर्वेदी प्रथम, चहनियां के अभिषेक यादव द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नौगढ़ की सपना प्रथम, चहनियां की सुष्मिता द्वितीय और सदर की गुंजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 3000 मीटर दौड़ में बरहनी की सविता यादव प्रथम, सकलडीहा की प्रियांशी द्वितीय और धानापुर की सरिता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

बालीबाल में सदर प्रथम और शहाबगंज द्वितीय रहा। कबड्डी में नौगढ़ प्रथम और सदर को द्वितीय स्थान मिला। ऊंची कूद में बरहनी की सरिता प्रथम और सदर की मृचा को द्वितीय स्थान हासिल हुआ।

मुख्य अतिथि पर्यावरण विद् परशुराम सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संयोजिका जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी ने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। ताकि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जनपद का परचम लहराएं।

इस दौरान संचालन व्यायाम प्रशिक्षम मदन लाल ने किया। इस मौके पर अजीत कुमार, इंद्रदेव भारती, पंकज सिंह, संतोष सिंह, सुनील तिवारी, शिव कुमार, संजय, चंद्रशेखर, गंगोत्री, पूनम यादव, गंगाधर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*