जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा पीजी कॉलेज में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पथराव, मामला गरमाया

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चल रहे आंदोलन के दौरान बीती रात अराजक तत्वों द्वारा पथराव किया गया, जिससे छात्रों में आक्रोश ब्याप्त है। घटना की तत्काल जानकारी 112 नंबर को दी गई। मौके पर पहुँची 112 नंबर की पुलिस ने घटना में प्रयोग किए पत्थरों का फोटो
 
सकलडीहा पीजी कॉलेज में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पथराव, मामला गरमाया

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चल रहे आंदोलन के दौरान बीती रात अराजक तत्वों द्वारा पथराव किया गया, जिससे छात्रों में आक्रोश ब्याप्त है। घटना की तत्काल जानकारी 112 नंबर को दी गई। मौके पर पहुँची 112 नंबर की पुलिस ने घटना में प्रयोग किए पत्थरों का फोटो लेकर थाने को सूचित किया।

आरोप है कि सकलडीहा एसडीएम के आदेश के बावजूद सकलडीहा थाने द्वारा छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर गार्डों की ड्यूटी नहीं लगाई गई । जिसके कारण अराजक तत्व तनाव पैदा करने के लिए पथराव कर रहे हैं। इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए संगठन मंत्री के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम सकलडीहा डॉ संजीव कुमार से मिलकर मामले से अवगत कराया।

इस संबंध में संगठन मंत्री विद्यासागर जी ने बताया कि आंदोलन को दूसरा रूप देने के लिए अराजक तत्व बीती रात पथराव किए थे जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटना की जानकारी तत्काल 112 नंबर को दी गई। सबसे बड़ी बात है कि छात्रों की सुरक्षा के लिए एसडीएम ने सकलडीहा थाने को धरना स्थल पर गार्ड लगाने के लिए आदेश दिया था।

इसके बावजूद भी थानेदार द्वारा तानाशाही करते हुए ड्यूटी नहीं लगाई गयी । अगर छात्रों को किसी भी प्रकार की दिक्कत हुई और जो भी पथराव करते मिल गया तो मामला बिगड़ जाएगा, उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*