जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सुभाष खरवार की सुबह पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के बलुआ थाना के रामगढ़ निवासी सुभाष खरवार (22) की शुक्रवार की सुबह पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। वह गड्ढे में गिरा और कीचड़ में फंस गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो दोपहर में उसका शव मिला। परिजनों
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के बलुआ थाना के रामगढ़ निवासी सुभाष खरवार (22) की शुक्रवार की सुबह पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। वह गड्ढे में गिरा और कीचड़ में फंस गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो दोपहर में उसका शव मिला। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सुभाष खरवार पुत्र चंदन खरवार शुक्रवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला। बताया जाता है कि वह गड्ढे के किनारे पहुंचा ही था कि उसका पैर फिसल गया। इससे वह सिर के बल गड्ढे में गिर गया। 10 बजे तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने गांव में उसकी खोजबीन की। न मिलने पर कुछ युवक पानी के गड्ढे में ढूंढ़ने लगे। युवकों का मृतक के पैर में पैर फंसने पर हल्ला मचाया। कुछ देर में उसे बाहर निकाला गया तो सिर में कीचड़ लगी थी।

शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार उसे मिर्गी आती थी। माता विमला देवी, छोटे भाई राहुल, डब्बू, बहन आंचल का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*