जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में गोपाष्टमी पर्व का आयोजन : सुड्डू सिंह बोले- कलयुग में गोवंश संकट में

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में गोपाष्टमी के अवसर पर तहसील नौगढ़ के गोआश्रय स्थल चकचोइयां में रविवार को सुबह ब्लाक प्रमुख नौगढ़ नीतू सिंह के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू के द्वारा विधि विधान से गाय और बछड़ों का तिलक लगाकर पूजन किया गया तथा गोवंशों को हरा चारा, चुनी
 
नौगढ़ में गोपाष्टमी पर्व का आयोजन : सुड्डू सिंह बोले- कलयुग में गोवंश संकट में

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

 चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में गोपाष्टमी के अवसर पर तहसील नौगढ़ के गोआश्रय स्थल चकचोइयां में रविवार को सुबह ब्लाक प्रमुख नौगढ़ नीतू सिंह के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू के द्वारा विधि विधान से गाय और बछड़ों का तिलक लगाकर  पूजन किया गया तथा गोवंशों को हरा चारा, चुनी ,चोकर और गुड़ भी खिलाया गया। 

इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ पंकज सिंह एवं राकेश ने खुरपका और मुंह पका रोग से बचाने के लिए 128 गाय और लगभग 30 बछड़ों का मेडिकल चेकअप भी किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सुजीत सिंह ने कहा कि सभी देवताओं का निवास गौ में माना जाता है। कलयुग में सभी पालतू पशुओं में गोवंश सबसे ज्यादा संकट में है। यदि सरकार ने इसके लिए सकारात्मक प्रयास नहीं किया होता तो गाय पूरी तरह विलुप्त हो जाती। 

नौगढ़ में गोपाष्टमी पर्व का आयोजन : सुड्डू सिंह बोले- कलयुग में गोवंश संकट में

पंचायती राज विभाग के एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र ने कहा कि आजादी के बाद देश में पशुओं की नस्ल सुधार के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए गए लेकिन सुधार के नाम पर देसी की जगह विदेशी नस्ल हावी हो गई है। गाय से दूध, दही घी, गोबर भी मिलता है। ग्राम पंचायत ज़हर के प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गौ सेवा करते हुए वैदिक संस्कृति की रक्षा करने का काम किया था। इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि गाय की पूजा अर्चना के साथ उसको बचाने का भी प्रयास करें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*