जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

किसी बात पर पंखे से लटक गई सुनीता, हिरासत में ससुराल के लोग

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता सुनीता देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से कोहराम मच गया। विवाहिता का शव कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता पेंबर साव ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने
 
किसी बात पर पंखे से लटक गई सुनीता, हिरासत में ससुराल के लोग

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता सुनीता देवी  की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से कोहराम मच गया। विवाहिता का शव कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता पेंबर साव ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पति, सास, ससुर को हिरासत में लिया। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सुनीता की शादी आठ वर्ष पूर्व आशीष से हुई थी। दोनों से दो बच्चे आरुषि (6) व हरीओम गुप्ता (3) हैं। चार माह पूर्व ससुराल में किसी बात को लेकर सुनीता से कहासुनी हो गई। इससे वह अपने मायके बलुआ थाना के सेवड़ी मड़ई, हुदहुदीपुर चली गई थी। परिवार वालों के मान मनौवल के बाद उसे पिता ने एक दिसंबर को ससुराल के लिए उसकी विदाई कर दी। बताया जाता है कि वह परिवार में खुश थी लेकिन रह-रहकर नाराज हो जाती थी। शुक्रवार को उसका फांसी पर लटका शव मिला।

सूचना पर पहुंचे सीओ त्रिपुरारी पांडेय, चौकी प्रभारी ने शव को पंखे से नीचे उतरवाया और कब्जे में लिया। वहीं मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी।

वहां पहुंचे विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अक्सर सुनीता को प्रताड़ित करते थे। उसके पिता ने हत्या का आरोप लगाया। सीओ ने कहा पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*