जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पारिस्थितिकी तंत्र आहार श्रृंखला को नियंत्रित करने में जीवों की भूमिका को समझें : सुनीता रावत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले में सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह अंतर्गत चहनिया रेंज के कन्या प्राथमिक विद्यालय परिसर टाण्डाकला में शनिवार को जन आंदोलन के माध्यम से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । इसमें जीव व जलीय जीव की महत्ता के बारे में बताया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए भारतीय वन्य जीव संस्था से जुड़ी
 
पारिस्थितिकी तंत्र आहार श्रृंखला को नियंत्रित करने में जीवों की भूमिका को समझें : सुनीता रावत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले में सात दिवसीय वन प्राणी सप्ताह अंतर्गत चहनिया रेंज के कन्या प्राथमिक विद्यालय परिसर टाण्डाकला में शनिवार को जन आंदोलन के माध्यम से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । इसमें जीव व जलीय जीव की महत्ता के बारे में बताया गया।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए भारतीय वन्य जीव संस्था से जुड़ी कम्युनिटी आफिसर सुनीता रावत ने लोगों को बताया कि जीव और जलीय जीव हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण होने के साथ ही लाभदायक भी होते हैं।पर्यवरण संतुलन बनाए रखते हैं एवं पारिस्थितिकी तंत्र आहार श्रृंखला को नियंत्रित तथा उर्जा का स्थानांतरण भी भी करते हैं।

पारिस्थितिकी तंत्र आहार श्रृंखला को नियंत्रित करने में जीवों की भूमिका को समझें : सुनीता रावत

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान सीमा सिंह ने कहा कि जीवन में तीन चीज़ें बहुत महत्वपूर्ण होते है जल, जगंल, जिंदगी। वन्य जीव हमारे इको सिस्टम बनाये रखने सभी प्रकार से सहायता करते हैं और इनको बचाने के लिए लोगों से अपील की।

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी खलीक अहमद, प्रधानपति राजीव कुमार सिंह, वन दरोगा अंगद यादव, संजीव कुमार, बेचु राम, आंनद सोनकर मधुसूदन यादव, महेंद्र प्रताप, रक्षा रानी सिंह, निलिमा पांडेय, स्वेता, ममता मिश्रा, जितेंद्र सिंह संतोष कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। संचालन वन क्षेत्राधिकारी खलीक अहमद ने किया ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*