जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बबुरी में धान खरीद केन्द्र बनाने को लेकर DM से मिले सूर्यमुनी तिवारी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मिला। बबुरी सहकारी समिति में धान खरीद के लिए क्रय केंद्र न बनाए जाने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ समेत विभागीय अधिकारियों से बात कर क्रय केंद्र
 
बबुरी में धान खरीद केन्द्र बनाने को लेकर DM से मिले सूर्यमुनी तिवारी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मिला। बबुरी सहकारी समिति में धान खरीद के लिए क्रय केंद्र न बनाए जाने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ समेत विभागीय अधिकारियों से बात कर क्रय केंद्र स्थापित कराने का भरोसा दिलाया।

जिला पंचायत सदस्य ने कहा, बबुरी स्थित साधन सहकारी समिति में हर साल धान क्रय केंद्र स्थापित किया जाता है। लेकिन इस बार क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इसके चलते किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों से कई बार वार्ता की गई। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई।

इस मौके पर सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सरकार ने किसानों की सहूलियत के लिए धान क्रय केंद्रों को शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन इनका सही ढंग से संचालन सुनिश्चित करे। क्रय केंद्रों पर किसी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। केंद्र प्रभारियों की ओर से किसानों को बेवजह परेशान किया जाता है। किसानों की सहूलियत को इस बार टोकन की व्यवस्था की गई है। नमी के बदले मानक के अनुरूप ही कटौती की जानी चाहिए। मानकों की अनदेखी करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।

इस दौरान वहां पर डा. शंभूनाथ, रवि पाठक, मनोज सिंह, बनारसी, चुन्नू सिंह, गुड्डू पाठक, देवेंद्र व अन्य मौजूद थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*