जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अमड़ा गांव में विधायक सुशील सिंह ने गिनाये CAA के फायदे

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली में नागरिकता बिल संशोधन के समर्थन में रविवार की शाम अमडा गांव में जनसभा का का आयोजन किया गया ।मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नागरिकता बिल पर ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।वही मौके पर सैकड़ो लोगो ने 8866288662 पर मिस्ड काल करवाकर नागरिकता बिल संशोधन पर समर्थन लिया। सैयदराजा विधायक सुशील
 
अमड़ा गांव में विधायक सुशील सिंह ने गिनाये CAA के फायदे

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली में नागरिकता बिल संशोधन के समर्थन में रविवार की शाम अमडा गांव में जनसभा का का आयोजन किया गया ।मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नागरिकता बिल पर ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।वही मौके पर सैकड़ो लोगो ने 8866288662 पर मिस्ड काल करवाकर नागरिकता बिल संशोधन पर समर्थन लिया।

अमड़ा गांव में विधायक सुशील सिंह ने गिनाये CAA के फायदे
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि देश हित के लिए पार्टी ने धारा 370 व 35ए हटाकर इतिहास बनाने का काम किया है। इसके लिए आज भारत का हर एक नागरिक देश के नेतृत्व पर सीना चौड़ा कर रहा है। तीन तलाक का मुद्दा व राम मंदिर का मुद्दा आज सभी के सामने दिख रहा है। पार्टी सदैव देश हित के लिए काम करती है।

नागरिकता संशोधन कानून प्रत्येक भारतीयों के हक के लिए बनाया गया है।इस कानून में किसी की नागरिकता छीनने का काम नहीं हो रहा है।भाजपा देश को विकास से जोड़ने में अहम योगदान कर रहा है। देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने में पार्टी अपनी अहम भूमिका निभा रही है।इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करना होगा।

इस मौके पर राजेश सिंह, संतोष बिंद, परमानन्द सिंह, गणेश अग्रहरि, अनिल सिंह झुंना, संजय उपाध्याय, शशिकांत राय, अजीत सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, हेमंत उपाध्याय, आलोक राय, राजू रतन सिंह,अविनाश बिंद आदि रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*