जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मनबढ़ बदमाशों ने घर में घुसकर लेखपाल व उसकी मां को किया घायल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनबढ़ बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह कुंडा खुर्द में एक लेखपाल के घर में घुसकर उसका सोने की सिकड़ी छीनने का प्रयास किया। लेखपाल द्वारा प्रतिवाद करने वाले बदमाशों ने लेखपाल सहित 3 लोगों को मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। घायल लेखपाल ने मुगलसराय कोतवाली
 
मनबढ़ बदमाशों ने घर में घुसकर लेखपाल व उसकी मां को किया घायल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

 चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनबढ़ बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह कुंडा खुर्द में एक लेखपाल के घर में घुसकर उसका सोने की सिकड़ी छीनने का प्रयास किया। लेखपाल द्वारा प्रतिवाद करने वाले बदमाशों ने लेखपाल सहित 3 लोगों को मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। 

घायल लेखपाल ने मुगलसराय कोतवाली जाकर  चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई‌। घायल लेखपाल सुशील कुमार जो की चन्दौली तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत है। शुक्रवार की सुबह चंदौली जाने के लिए तैयारी हो रहे थे कि तभी रामकिशन यादव पुत्र पुरुषोत्तम यादव, प्रेम प्रकाश यादव पुत्र रामकिशन यादव, सुजीत यादव पुत्र स्वर्गीय रामकृत यादव, विद्यासागर पुत्र स्वर्गीय रामकृत यादव ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे और उसके गले की सिकड़ी छीनने का प्रयास करने लगे शोरगुल सुनकर बीच-बचाव करने आये भाई सुनील व माता दुर्गावती को भी उन्होंने मारपीट कर घायल कर दिया। 

बदमाशों में एक ने सुशील पर राड से उसके नाक पर प्रहार कर दिया। जिससे उनकी नाक टूट गयी। बदमाशों ने फावड़े से दुर्गावती देवी का पैर काट डाला। जिससे वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। मारपीट में सुनील भी घायल हो गया। बाद में मारपीट करने वाले धमकियां देते हुए मौके फरार हो गए।

घटना की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत ठीक नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*