जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भुड़कुड़ा गांव में पोस्ट मास्टर महेंद्र मौर्या के घर में चोरी, नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिला के इलिया थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव निवासी पोस्ट मास्टर महेंद्र कुमार मौर्य के घर में घुसकर बीती रात चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपए के कीमती जेवरात चुराकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने डायल 112 नंबर पुलिस को फोन
 
भुड़कुड़ा गांव में पोस्ट मास्टर महेंद्र मौर्या के घर में चोरी, नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिला के इलिया थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव निवासी पोस्ट मास्टर महेंद्र कुमार मौर्य के घर में घुसकर बीती रात चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपए के कीमती जेवरात चुराकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने डायल 112 नंबर पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर आई पुलिस ने मौका मुआयना कर अगली कार्रवाई में जुट गई>

महेंद्र के घर उनके बेडरूम के बगल में वाले कमरे में अलमारी, अटैची तथा बक्सा रखा हुआ था। बक्से में डाकघर का 52 हजार नगद तथा अलमारी और अटैची में सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमका, हार तथा चांदी के जेवरात रखे थे। रात के वक्त दंपत्ति बेडरूम वाले कमरे में सो रहे थे।

बताया जा रहा है कि सोते वक्त चोर छत के रास्ते आंगन में होते हुए बेडरूम के बगल वाले कमरे का ताला तोड़कर अलमारी, बक्सा तथा अटैची में रखा 52 हजार नगद तथा कीमती एक-एक गहने को चुराते हुए पूरा घर खंगाल ले गये। भुक्तभोगी महेंद्र मौर्य ने बताया कि घटना की लिखित तहरीर इलिया थाने में दी गई है। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*