जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अस्पताल से महिला का सोने का मंगलसूत्र व नगदी गायब, सफाईकर्मी पर चोरी का आरोप

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली थाना के अंतर्गत रविनगर क्षेत्र स्थित दयाल हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज के साथ रह रही उनके रिश्तेदार महिला ने उक्त हॉस्पिटल में कार्यरत सफाई कर्मी पर चोरी का आरोप लगाया। आरोप की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। इस दौरान अलीनगर रेउसा निवासिनी
 
अस्पताल से महिला का सोने का मंगलसूत्र व नगदी गायब, सफाईकर्मी पर चोरी का आरोप

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली थाना के अंतर्गत रविनगर क्षेत्र स्थित दयाल हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज के साथ रह रही उनके रिश्तेदार महिला ने उक्त हॉस्पिटल में कार्यरत सफाई कर्मी पर चोरी का आरोप लगाया। आरोप की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

इस दौरान अलीनगर रेउसा निवासिनी परवीन बॉबी नामक महिला ने बताया कि हमारे रिश्तेदार मरीज रविनगर स्थित दयाल क्लीनिक में भर्ती हैं, जिनकी देखरेख करने हेतु हम अस्पताल में रह रहे थे।

अस्पताल से महिला का सोने का मंगलसूत्र व नगदी गायब, सफाईकर्मी पर चोरी का आरोप

महिला ने बताया कि मंगलवार को सुबह हमारा सोने का मंगलसूत्र व 70 हजार रु. नगद जो बेड पर पड़े थे, वह गायब हो गए हैं। वहीं महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि हॉस्पिटल में स्थित हमारे मरीज़ भर्ती वाले रूम में लगातार सुबह एक सफाई कर्मी सफाई करने आता था। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त सफाई कर्मी ने ही हमारा सोने का मंगलसूत्र व 70 हजार रु नगद चोरी किए हैं।

अस्पताल से महिला का सोने का मंगलसूत्र व नगदी गायब, सफाईकर्मी पर चोरी का आरोप

इसकी सूचना पीड़ित महिला ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस राजू नामक सफाई कर्मी युवक से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

अस्पताल से महिला का सोने का मंगलसूत्र व नगदी गायब, सफाईकर्मी पर चोरी का आरोप

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*