जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अबकी बार जिला मुख्यालय का राम जानकी मंदिर बना चोरों का निशाना, जांच कर रही पुलिस

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के मुख्यालय पर स्थित सावजी के पोखरा स्थित राम जानकी मंदिर मंदिर पर सोमवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। मुख्य गेट तोड़कर चोरों ने दानपात्र में मौजूद दस हजार से अधिक की रकम लेकर फरार हो गए। वहीं परिसर में लगा समर्सिबल पंप भी गायब है। नगर के प्रमोद कुमार ने
 
अबकी बार जिला मुख्यालय का राम जानकी मंदिर बना चोरों का निशाना, जांच कर रही पुलिस

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के मुख्यालय पर स्थित सावजी के पोखरा ‌स्थित राम जानकी मंदिर मंदिर पर सोमवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। मुख्य गेट तोड़कर चोरों ने दानपात्र में मौजूद दस हजार से अधिक की रकम लेकर फरार हो गए। वहीं परिसर में लगा समर्सिबल पंप भी गायब है।

नगर के प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की। लेकिन अभी तक पुलिस के पास चोरों के खिलाफ काई ठोस सबूत नहीं मिला है और पुलिस जांच करने में जुटी है।

नगर में आएदिन होने वाली चोरी की घटनाओं से लोग काफी सहमे हैं। लेकिन पुलिस विभाग के लोग चोरों को गिरफ्तार करने में अभी तक नाकाम है। सोमवार की रात हौसलाबुलंद चोरों ने नगर के सावजी पोखरा स्थित राम जानकी मंदिर पर धावा बोलकर पुलिस के इकबाल को एक बार फिर चुनौती दी है। चोरों ने मंदिर के भारी भरकम गेट को क्षतिग्रस्त करने का घटना को अंजाम दिया।

अबकी बार जिला मुख्यालय का राम जानकी मंदिर बना चोरों का निशाना, जांच कर रही पुलिस

इसके बाद चोरों ने मंदिर के दानपात्र से करीब दस हजार से अधिक की धनराशि लेकर फरार हो गए। वहीं मंदिर परिसर में लगा समर्सिबल पंप गायब होने का भी दावा किया जा रहा है। चोरों के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोगों में पुलिस के कार्य प्रणाली पर बेहद नाराजगी है।

नगर के प्रमोद कुमार ने कोतवाली पुलिस को मंदिर में हुए चोरी की घटना के संबंध में तहरीर दिया है। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पुलिस को मंदिर में चोरी की घटना के संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*