जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एक महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, बनी है चर्चा का विषय

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के डूमरियां गांव निवासी 29 वर्षीया विवाहिता सुनीता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की शाम सामान्य प्रसव के दौरान तीन बच्चों को जन्म दिया। जच्चा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। हालांकि नवजात का वजन कम होने के कारण चिकित्सकों ने महिला सहित नवजात को सिंक न्यू केयर यूनिट चंदौली रेफर कर
 
एक महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, बनी है चर्चा का विषय

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के डूमरियां गांव निवासी 29 वर्षीया विवाहिता सुनीता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की शाम सामान्य प्रसव के दौरान तीन बच्चों को जन्म दिया। जच्चा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। हालांकि नवजात का वजन कम होने के कारण चिकित्सकों ने महिला सहित नवजात को सिंक न्यू केयर यूनिट चंदौली रेफर कर दिया।

डूमरिया गांव निवासी विरेंद्र की पत्नी सुनीता को सोमवार की शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गांव की आशा शिवराती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. राजौ पटेल ने बताया कि शाम 6.19 बजे सुनीता ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसका वजन एक किलो 50 ग्राम हैं।

इसके बाद भी महिला प्रसव से कराहती रही। इस दौरान 6 बजकर 28 मिनट पर एक किलो 150 ग्राम का लड़का पैदा हुआ। इस क्रम में 6 बजकर 33 मिनट पर एक और लड़का एक किलो 135 ग्राम जना। इसके बाद प्रसूता महिला राहत की सांस ली। वही एक साथी तीन बच्चों के जन्म लेने पर अस्पताल परिसर में भीड़ लगी रही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*