जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अगर आपके पास नहीं टिकता है धन, तो आजमाएं ये धनवर्षा करने वाले उपाय

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show दिवाली का पर्व धनतेरस (Dhanteras) से शुरू होता है। दो दिन बाद ही कुबेर भगवान का त्यौहार धनतेरस है। इस बार शुक्रवार यानी कि 13 नवंबर को धनतेरस का त्यौहार है। धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है धन + तेरस इसका अर्थ है धन और दिन 13।. बहरहाल, यहां हम आपको धनतेरस का महत्व,
 
अगर आपके पास नहीं टिकता है धन, तो आजमाएं ये धनवर्षा करने वाले उपाय

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

दिवाली का पर्व धनतेरस (Dhanteras) से शुरू होता है। दो दिन बाद ही कुबेर भगवान का त्यौहार धनतेरस है।  इस बार शुक्रवार यानी कि 13 नवंबर को धनतेरस का त्यौहार है। धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है धन + तेरस इसका अर्थ है धन और दिन 13।. बहरहाल, यहां हम आपको धनतेरस का महत्व, पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं…..

धनतेरस हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसे धन्वंतरि जयंती के नाम भी जाना जाता है।  इस पर्व के बारे में मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। ऐसा कहा जाता है कि भगवान धन्वतंरि की पूजा से अरोग्यता की प्राप्ति होती है। इस दिन वस्तुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है।

कार्तिक माह में दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार आता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी करने का महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी की गई चीजों में कई गुना वृद्धि हो जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन कुछ उपाय करने से घर में धन-धान्य के भंडार भर जाते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इस धनतेरस आप ये पांच उपाय जरूर करें। 

धनतेरस पर गोमती चक्र के उपाय से आने वाले दिनों में व्यक्ति के पास से धन की कमी दूर हो जाती है। धनतरेस पर पांच गोमती चक्र पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें।

धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर पूजन करने के बाद रात को 21 चावल के दाने को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर धन रखने वाली जगह पर रख दें। धनतेरस के दिन इस उपाय से आर्थिक संपन्नता आती है।

धनतेरस से भाईदूज तक 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में रखकर श्री सूक्त का पाठ करने से धन संबंधी तमाम तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं।

अचानक धन प्राप्ति के लिए धनतेरस की शाम को 13 दीपक जलाएं और साथ में 13 कौड़ियां लेकर आधी रात के समय घर के प्रत्येक कोने में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को अचानक धन संपदा प्राप्ति होती है।

जिन लोगों के पास धन नही टिक पाता और हमेशा धन की कमी रहती है उन्हें धनतेरस से दिवाली के दिन तक मां लक्ष्मी को लौंग का एक जोड़ा जरूर चढ़ाएं।

समाज में पैसे के साथ अगर मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा प्राप्त करना है धनतेरस के दिन उस पेड़ की टहनी को तोड़कर घर लाएं जिसमें अक्सर चमगादड़ डेरा जमाएं रहते हों। इस टहनी को घर के मुख्य कमरे में रखने से सभी तरह की खुशियां मिलती हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*