जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 5 राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण आज के दिन लग रहा है। इस बार सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को लग रहा है। यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। जिसके कारण
 
आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 5 राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण आज के दिन लग रहा है। इस बार सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को लग रहा है। यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। जिसके कारण इस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि कुछ राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण करियर और धन के मामले में शुभ परिणाम भी लेकर आएगा।

मेष- इस ग्रहण का प्रभाव का आपको शुभ परिणाम दे सकता है। विदेश से लाभ के योग बनेंगे। इसके साथ ही सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन- इस राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कला और मीडिया आदि के क्षेत्रों से जातकों के लिए यह ग्रहण विशेष लाभकारी होगा। आपको वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

धनु- इस राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। यह समय आपके लिए अनुकूल है। धन लाभ के योग बनेंगे। सुख-समृद्धि आएगी।

मीन- मीन राशि वालों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से शुभ परिणाम मिलेंगे। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। हालांकि इस दौरान वाणी पर कंट्रोल रखें।

तुला- तुला राशि वालों को कामों में सफलता और करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। आलस्य को छोड़ दें तो कामों में तेजी आ सकती है। आप को बता दें कि वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत के सभी हिस्सों में नहीं दिखाई देगा। इसे केवल लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह उत्तर पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया, उत्तरी अटलांटिक के समुद्र क्षेत्र में दिखाई देगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*