जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वाचस्पति मिश्रा की सम्मान के साथ की गयी अंत्येष्टि

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वाचस्पति मिश्रा का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके बड़े पुत्र रजनीकांत मिश्रा ने मर्णिकर्णिका घाट वाराणसी में मुखाग्नि दी। बताया जा रहा है कि इसके पहले नायब तहसीलदार भूपेश सिंह व कोतवाल शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने कैलाशपुरी आवास पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
 
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वाचस्पति मिश्रा की सम्मान के साथ की गयी अंत्येष्टि

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वाचस्पति मिश्रा का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके बड़े पुत्र रजनीकांत मिश्रा ने मर्णिकर्णिका घाट वाराणसी में मुखाग्नि दी।

बताया जा रहा है कि इसके पहले नायब तहसीलदार भूपेश सिंह व कोतवाल शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने कैलाशपुरी आवास पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तिरंगे पर लिपटे शवयात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

बिहार के बख्तियारपुर पटना के मूल निवासी वाचस्पति मिश्रा ने ब्रिटीश हुकूमत के खिलाफ आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया था। 1946 में बख्तियारपुर थाने को अपनी टोली के साथ मिलकर आग के हवाले कर दिया था। तत्कालीन थानेदार को भी मौत के घाट उतार दिया था। उन्हें ब्रिटीश हुकूमत में छह महीने तक जेल की भी सजा भुगतनी पड़ी थी। देश की आजादी के बाद उन्होंने रेलवे में नौकरी कर सेवा की। शहर के कैलाशपुरी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। उनका 91 वर्ष की आयु में बुधवार की शाम रेलवे के मंडलीय लोको अस्पताल में निधन हो गया। उनका गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

इस मौके पर नपा चेयरमैन संतोष खरवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता, भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, बाबूलाल यादव, चंद्रकांत तिवारी, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। निधन पर दी श्रद्धांजलि सैयदराजा। शहीद स्मारक समिति की गुरुवार को बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वाचस्पति मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गयाा।

इस मौके पर रामनिवास तिवारी, रजनीकांत पांडेय, डॉ. समर बहादुर सिंह, रामानंद यादव, क्षमानाथ मिश्र, हरिदास सिंह आदि मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*