जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दो होटलों में होगी डॉक्टर्स के रुकने की व्यवस्था, खानपान भी होगा अच्छा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में सेवा देने के बाद नगर के दो होटलों में चिकित्सकों के रुकने की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने चिकित्सकों को क्वारंटाइन में रखने के उद्देश्य से व्यवस्था की है। चिकित्सकों को होटलों में दो दिनों से ठहरने का क्रम जारी है। जिला प्रशासन व होटल
 
दो होटलों में होगी डॉक्टर्स के रुकने की व्यवस्था, खानपान भी होगा अच्छा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में सेवा देने के बाद नगर के दो होटलों में चिकित्सकों के रुकने की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने चिकित्सकों को क्वारंटाइन में रखने के उद्देश्य से व्यवस्था की है। चिकित्सकों को होटलों में दो दिनों से ठहरने का क्रम जारी है। जिला प्रशासन व होटल संचालक उनका पूरा ख्याल रख रहे है। होटल में खानपान की व्यवस्था के साथ सभी सुरक्षा मानक का ख्याल रखा जा रहा है।

वैश्विक महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर के होटलों को चिकित्सकों के ठहरने के लिए नया ठिकाना बनाया है। आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस से प्रभावित परिवारों का इलाज व देखभाल कर रहे चिकित्सक रहेंगे। यह क्रम लंबे समय तक चलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने एक अच्छी व्यवस्था की है।

हालांकि होटल संचालक भी इसमें बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। होटल के कर्मचारियों को भी मास्क व हैंड ग्लब्स उपलब्ध कराया गया है। सुरक्षा के तौर पर कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*