जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बाइक की आमने सामने टक्कर में डब्बू व विक्की घायल, हालत गंभीर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के अलीनगर थाना के कुछमन गांव के समीप आमने सामने दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सकलडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के
 
बाइक की आमने सामने टक्कर में डब्बू व विक्की घायल, हालत गंभीर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के अलीनगर थाना के कुछमन गांव के समीप आमने सामने दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सकलडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के संघति गांव में डब्बू (23) अपने ननिहाल में रहता है। वह अपनी पल्सर बाइक से मुगलसराय से गांव आ रहा था। वहीं विपरीत दिशा से रामनगर निवासी विक्की (25) अपाचे बाइक से सकलडीहा की तरफ जा रहा था। दोनों की उक्त गांव के पास आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।

तेज गति के साथ बाइक चलाने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं है। इसीलिए दोनो को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*