जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ग्रामीणों ने लेखपाल को बनाया बंधक, दो घंटे काटा बवाल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के धानापुर में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आवाजापुर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में तीसरे दिन मौके पर पहुंचे लेखपाल राम दुलारे सोनकर को आक्रोशित ग्रामीणों नें दो घंटे तक बंधक बनाया। पहले तो ग्रामीणों नें लेखपाल को खम्भे से कसकर बांध दिया। फिर विभागीय अधिकारियों व शासन के खिलाफ
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के धानापुर में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आवाजापुर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में तीसरे दिन मौके पर पहुंचे लेखपाल राम दुलारे सोनकर को आक्रोशित ग्रामीणों नें दो घंटे तक बंधक बनाया। पहले तो ग्रामीणों नें लेखपाल को खम्भे से कसकर बांध दिया। फिर विभागीय अधिकारियों व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। दो घंटे तक बंधक बने रहनें के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस नें प्रदर्शनकारियों के चंगुल से मुक्त किया।

प्रदर्शनकारियों नें कहा कि विभाग के द्वारा ग्रामीणों के समस्याओं की अनदेखी पे अनदेखी की जा रही है।  यहां तक की कहनें के बावजूद भी समस्याओं का हल नहीं निकला। शासन-प्रशासन के लोग भी पिछले आठ सालों से सब कुछ जाननें के बाद भी मौन साधे हुए है। प्रदर्शनकारियों नें कहा कि चाहे कितना भी जिला प्रशासन चुप्पी साधे लेकिन अब किसान शांत बैठनें वाले नहीं हैं नाहीं प्रशासन को कुंभकर्णी नींद लेनें देगें।

भाकियू यूवा जिलाध्यक्ष मनमन सिंह नें कहा कि राजस्व विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही का नतीजा की गांव का भूचित्र अभिलेख से नदारत हो गया। जो क्षम्य करनें के योग्य नहीं है। सवालों को उठाते हुए कहा कि यदि आवाजापुर का भूचित्र अभिलेख से फटनें के कगार पर जब था। तब ये अधिकारी क्या कर रहे थे। क्या ये दफ्तर नहीं जाते थे कि अभिलेख का पन्ना नहीं पलटते थे। आखिर कैसे अभिलेख से नक्शा गायब हुआ। जो सीधे तौर पर स्पष्ट करता है कि अधिकारियों नें इसे गंभीरता से नहीं लिया। नहीं तो ग्रामीणों को आज ये दिन देखनें नहीं पड़ते।

इस मौके पर शिवराज यादव, दीनानाथ श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव, विरेंद्र सिंह, सत्यदेव सिंह, विजय बिहारी, हरीराम, रामविलास आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता बब्बन सिंह एवं संचालन मनमन सिंह ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*