जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लोगों को अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, कुछ राज्यों में बारिश के बन रहे आसार

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show जनवरी का महीना खत्म होने में कुछ दिन बचे है और फ़रवरी का महीना शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं, लेकिन अब भी उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी की वजह से यहां का तापमान नीचे धड़ाम से गिर गया है। गलन
 
लोगों को अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, कुछ राज्यों में बारिश के बन रहे आसार

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

जनवरी का महीना खत्म होने में कुछ दिन बचे है और फ़रवरी का महीना शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं, लेकिन अब भी उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी की वजह से यहां का तापमान नीचे धड़ाम से गिर गया है। गलन वाली हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से ठंड का सितम जारी है।

मौसम ऐसे कुछ दिन और बना रहेगा

मौसम विभाग का कहना है कि ठंड अभी कुछ और दिन ऐसे ही रहने वाली है। आईएमडी के पूर्वानुमान में मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों में ठंड का सितम और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्‍तरी पहाड़ी राज्‍यों में अगले कुछ दिन भारी बर्फबारी और बारिश की भी उम्मीद है।

जाने इन शहरों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे से अभी भी लोग परेशान है। प्रयागराज मंडल में तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है। 24 घंटों में सबसे अधिक ठंडा शहर बहराइच रहा। दिन का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तो वही गोरखपुर में 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

पश्चिमी विक्षोभ का एक सिस्टम फिर से एक्टिव हो रहा है और इसी वजह से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती राज्य उत्तराखण्ड में 23-24 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

राजधानी वालों को राहत नहीं

आपको बताते चले कि जहां उत्तर प्रदेश में ठंड हवाए और कोहरे से सभी परेशान है तो वही दिल्ली में लोगों को अगले दो दिन और भी अधिक ठंड के सितम का सामना करना होगा। देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में ठंड का और सितम बढ़ेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*