जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा होलिका चंदौली के किस इलाके में जलती है..!

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में फाल्गुन मास में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलेभर में जगह-जगह होलिकाएं स्थापित करने और उनको बढ़ाने का काम जोरशोर से जारी है। त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। जिलेभर में कुल 1523 स्थानों पर होलिका जलाने की अनुमति
 
क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा होलिका चंदौली के किस इलाके में जलती है..!

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में फाल्गुन मास में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलेभर में जगह-जगह होलिकाएं स्थापित करने और उनको बढ़ाने का काम जोरशोर से जारी है। त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।

जिलेभर में कुल 1523 स्थानों पर होलिका जलाने की अनुमति दी गयी है। सबसे अधिक होलिकाएं बबुरी थाना क्षेत्र में स्थापित होंगी।

इस बार 28 मार्च को होलिका दहन होगा। वहीं 29 मार्च को होली खेली जाएगी। होलिका स्थापित किये जाने के बाद उसे बड़ा आकार देने के लिए युवा और बच्चे जुट गए है। जिले में सबसे अधिक बबुरी थाना क्षेत्र में 180 स्थानों पर होलिकाएं जलाई जाएंगी।

यह है बाकी इलाकों का आंकड़ा

वहीं मुगलसराय कोवताली क्षेत्र में 171, सदर में 51, सैयदराजा में 79, अलीनगर में 106, सकलडीहा में 138, धानापुर में 81, धीना में 68, बलुआ में 133, कंदवा में 75, चकिया में 150, नौगढ़ में 48, चकरघट्टा में 81, शहाबगंज में 71 व इलिया थाना क्षेत्र में 91 स्थानों होलिका जलेगी।

क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा होलिका चंदौली के किस इलाके में जलती है..!

होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारियां पूरी की जा रही है। थानावार समितियों के लोगों से साथ बैठक और रजिस्टर में संवेदनशील स्थानों का विवरण एकत्र किया जा रहा है।

लोग काट रहे हरे पेड़

जिले के विभिन्न स्थानों पर होलिका स्थापित किये जाने के बाद उसे बड़ा आकार देने के लिए कई स्थानों पर हरे पेड़ को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कई स्थानों पर होलिका में हरे पेड़ों की टहनियों को काटकर उसमें डाल दिया गया है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर होलिका दहन को देखते हुए पुलिस प्रशासन जिले भर में संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार कर रहा है।

क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा होलिका चंदौली के किस इलाके में जलती है..!

ऐसे में जिले में मलोखर, दुलहीपुर, पीडीडीयू नगर, सिकंदरपुर, लौंदा, सैयदराजा, कमालपुर, नगर पंचायत चंदौली, मझवार में होलिका दहन के दौरान विशेष चौकसी बरती जाएगी।

पुलिस की तैयारी

जिले के पुलिस कप्तान अमित कुमार का कहना है कि होलिका दहन को लेकर पुलिस सतर्क है। जिले के सभी थानों से संवेदनशील क्षेत्रों की सूची तैयार कराई जा रही है। होलिका दहन के दिन वहां पुलिस की तैनाती की जाएगी। ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*