जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इलिया में ग्राम प्रधान इंदू देवी के फीता काटते ही महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिला के इलिया थाना परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा व सम्मान तथा नारी सशक्तिकरण के लिए महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान इंदू देवी ने फीता काटकर किया। महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ होते ही दो महिला सिपाही की ड्यूटी डेस्क पर लगा
 
इलिया में ग्राम प्रधान इंदू देवी के फीता काटते ही महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिला के इलिया थाना परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा व सम्मान तथा नारी सशक्तिकरण के लिए महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान इंदू देवी ने फीता काटकर किया।

इलिया में ग्राम प्रधान इंदू देवी के फीता काटते ही महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ

महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ होते ही दो महिला सिपाही की ड्यूटी डेस्क पर लगा दी गई है। अब महिलाओं अपनी किसी भी समस्याओं की शिकायत खुलकर महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों से कर सकेंगी। जिससे थाना परिसर में आने वाली महिलाओं को सहूलियत मिलेगी। वही बिना पढ़ी महिलाओं को शिकायती पत्र लिखाने के लिए भी भटकना नही पड़ेगा। महिलाएं अब बिना संकोच के अपनी आप बीती महिला पुलिसकर्मी को बता सकती है।

इलिया में ग्राम प्रधान इंदू देवी के फीता काटते ही महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ

थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ कर दिया गया है। यहां 24 घंटे महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संत कबीर एजुकेशन एकेडमी की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। वहीं उत्कृष्ट छात्राओं को थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया।

इलिया में ग्राम प्रधान इंदू देवी के फीता काटते ही महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ

छात्राओं ने भी थानाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज नसीमुद्दीन, राजेंद्र प्रसाद पटेल, राधाकृष्णन जायसवाल सहित पुलिस के जवान तथा महिला पुलिसकर्मी मौजूद रही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*