जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया ब्लॉक पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, प्रधान की खोली करतूत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के चकिया विकास खंड में विकास कार्यों में अव्यवस्था सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में अपात्रो के चयन के बाद ग्राम पंचायत मैनपुर की महिलाओं ने ब्लाक कार्यालय पर पहुंच कर ब्लाक कर्मियों सहित ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल कर सभी कार्यों को व्यवस्थित करने की मागं की। जानकारी के अनुसार चन्दौली जिला
 
चकिया ब्लॉक पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, प्रधान की खोली करतूत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के चकिया विकास खंड में विकास कार्यों में अव्यवस्था सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में अपात्रो के चयन के बाद ग्राम पंचायत मैनपुर की महिलाओं ने ब्लाक कार्यालय पर पहुंच कर ब्लाक कर्मियों सहित ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल कर सभी कार्यों को व्यवस्थित करने की मागं की।

जानकारी के अनुसार चन्दौली जिला के अन्तर्गत मैनपुर की महिलाओं ने चकिया ब्लाक मुख्यालय पर डेरा डंडा जमाकर आवास ,नाली ,रोड, राशन कार्ड में हुए धांधली पर जम कर हंगामा किया।

लेकिन बाहर शोर मचा रही महिलाओं की बात सुनना ब्लाक कर्मचारियों ने गवारा नहीं समझा।

बताते चले की वर्तमान में गावों में कामगारों के लिए मनरेगा कार्य बडे पैमाने पर दिये जा रहे है। लेकिन मनरेगा कार्यों में भी जमकर लुट मचायी जा रही है।जिसके कारण पिछले दिनों  उक्त ब्लाक के ही मुहम्मदाबाद शेरपुर व मुजफ्फरपुर ,में कामगारों द्वारा रोड जाम कर दिया गया था।

कुछ लोंगों  ने दबी जुबान से बताया की उपर से नीचे तक सबकी बंधी बधायी रकम फिक्स है। जिसके कारण चकिया ब्लाक में बडे पैमाने पर लुट मची है।

इन सबके बाद भी महिलाओं ने कहा कि गांव में मिलने वाली सुविधाओं को ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा मुहैया कराया जाए ताकि हमारे गांव का भी विकास हो सके । किसी तरह अधिकारियों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*